बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पंचायतों की तर्ज पर नगर पंचायत में ज़रूरतमंद व्यक्ति को नहीं मिला मास्क एवं सैनिटाइजर

BIHAR NEWS : पंचायतों की तर्ज पर नगर पंचायत में ज़रूरतमंद व्यक्ति को नहीं मिला मास्क एवं सैनिटाइजर

LAKHISARAI : मानव अधिकार प्रोटेक्शन के जिलाध्यक्ष पिन्टू सिंह ने बरहिया नगर पंचायत  के मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए  कहा की पंचायत की तर्ज पर नगर पंचायत में भी हर एक व्यक्ति को मास्क एवं सैनिटाइजर मिलना चाहिए जोकि हर एक जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल रहा है। इस संबंध में  मैं खुद  जिलाधिकारी महोदय से जाकर  मिलूंगा और आग्रह करूंगा कि पंचायत की तर्ज पर बरहिया नगर पंचायत के  हर एक व्यक्ति को मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया जाए। जिससे कि कोविड-19 से जो जंग चल रही है उसमें हम जीत सके।

मानव अधिकार के जिलाध्यक्ष  पिंटू सिंह ने कहा कि जो भी जरूरतमंद हैं एवं नगर पंचायत द्वारा उनको मास्क नहीं मिला है उन लोगों तक हमारे द्वारा मास्क एवं सेनीटाइजर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कोविड-19  के शुरुआती दौर से ही  लगातार पिंटू सिंह के द्वारा हर एक जरूरतमंदों तक  मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 कौआकोल वस्ती के 50 से अधिक लोगों के बीच मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किये गए।

इस दौरान उपस्थित लोगों को  पिन्टू सिंह ने कहा कि लॉकडाउन खत्म हुआ है कोरोना नहीं इसलिए आप लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए दो गज दूरी मास्क,सैनिटाइजर एवं उचित साफ सफाई के नियमों का पालन कर ही इस महामारी से बच सकते है। किसी एक की लापरवाही से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि समाज के संक्रमित होने का भय बना रहता है। सभी लोगों से कोविड के दिशा निर्देशों का पालन किये जाने की अपील की गई।



Suggested News