बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: शादी के केवल एक हफ्ते बाद नयी नवेली दुल्हन ने खिला दिया गुल, ससुराल वाले हतप्रभ, जाने पूरी खबर

BIHAR NEWS: शादी के केवल एक हफ्ते बाद नयी नवेली दुल्हन ने खिला दिया गुल, ससुराल वाले हतप्रभ, जाने पूरी खबर

छपरा: जिले के इसुआपुर प्रखंड से एक अजीब सा मामला सामने आया है। केरवा तख्त गांव की एक दुल्हन के फरार होने पर ससुराल और मायके वाले ने थाने में शिकायत की है। केरवा तख्त गांव के बुजुर्ग रामेश्वर महतो ने इसुआपुर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि गत 22 जून को उनके पुत्र बीरेंद्र महतो का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से बनियापुर थाना के पिठौरी तवाकल टोला के रामबाबू महतो के पुत्री नेहा से सम्पन्न हुई। 23 को नेहा पहली बार अपने ससुराल आयी , 30 जून 2021 को नेहा के भाई भोला महतो के साथ नेहा का प्रेमी जयराम महतो केरवा गया। 

जब घर के सभी लोग सो गए तो जयराम महतो अपनी प्रेमिका नेहा के साथ उसके ससुराल से गायब हो गया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। घर में जब जांच की गयी तो आभूषण भी गायब थे। खोजबीन करने के बाद मालूम चला कि नवविवाहिता दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। 

इसके बाद परिजनों ने अगले दिन पिठौरी तख्त गांव पहुंच कर प्रेमी जयराम महतो के परिजनों से पूछताछ की तो प्रेमी के परिजन आगबबूला हो उठे और उन्होंने लड़की और लड़का पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने इस घटना की सूचना इसुआपुर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जिस के जांच के बाद कार्यवाही होगी। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग अपने अपने मायने लगा रहे हैं।


Suggested News