बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: केंद्र सरकार में पशुपति कुमार पारस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने खुशी में बांटी मिठाइयां

BIHAR NEWS: केंद्र सरकार में पशुपति कुमार पारस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने खुशी में बांटी मिठाइयां

DARBHANGA: बुधवार को मोदी कैबिनेट के विस्तारीकरण में पशुपति पारस को जगह मिलने और केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद से ही पारस गुट के नेता-कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। शाम में शपथग्रहण समारोह के बाद से ही लोजपा के पारस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी एक-दूसरे को बधाई-शुभकामनाएं प्रेषित करने लगे।

इस दौरान दरभंगा में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। शहर के विद्यापति चौक पर गगन झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की वहीं और आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलायी गई। वहीं लोजपा के वरिष्ठ नेता गगन कुमार झा ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर हमलोगों में खुशी हैं। हम लोग आतिशबाजी, ढोल, नगाड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किए हैं। जैसा कि आपको जब ज्ञात होगा एनडीए गठबंधन में लोक जनशक्ति पार्टी को कैबिनेट में जाना एक बड़ी खुशी की बात है। एक संगठन कर्ता के रूप में पशुपति पारस, जो बरसों से संगठन चलाते आ रहे हैं, उनको बड़ा केंद्र में मौका मिला है। वह इससे पहले भी बिहार के लिए कितनी बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आज पहली बार उनको केंद्र में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

वहीं स्वर्गीय रामविलास पासवान जिस-जिस मंत्रालय में गए, उस मंत्रालय का नाम रोशन किया। उसी तरह से हमारे नेता पशुपति पारस को जो विभाग मिला है, उस विभाग का नाम रोशन करेंगे। ऐसा हम लोगों को उम्मीद है। पशुपति पारस कभी भी रामविलास पासवान जी का नाम बदनामी नहीं हो, वैसा कोई भी काम नहीं करेंगे।

Suggested News