NAWADA : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला देने की घटना सामने आई है। मामले में बताया गया कि पुलिस को विवाहिता की हत्या की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई, लेकिन तब तक ससुराल वाले लाश को आग में झौंक चुके थे। पुलिस को महिला की अधजली लाश बरामद हुई है। फिलहाल, मुफस्सिल थाना को पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। विवाहिता की हत्या मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया गया कि मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही आमीपुर गांव कीपिंकी कुमारी है। मृतका के पिता धर्मदेव चौधरी ने बताया कि पिकी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। साक्ष्य मिटाने के लिए आनन- फानन में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की जा रही थी। बेटी को खो चुके पिता धर्मदेव चौधरी ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व समाय गांव के शैलेंद्र चौधरी से पिंकी का विवाह हुआ था। अपने सामर्थ्य के अनुसार भरपूर दहेज आदि दे कर शादी की गयी थी। इसके बावजूद पिंकी को उसके पति और ससुराल के परिजनों द्वारा विभिन्न कारणों और बहानों के अलावा भिन्न- भिन्न आरोप लगा कर हमेशा प्रताड़ित किया करते थे।
मृतक के पिता ने कहा है कि लगातार हमारी बेटी के साथ लोग मारपीट करते थे और हत्या के बाद हम लोगों की कोई जानकारी भी नहीं दी। गांव के कुछ लोगों के द्वारा हम लोगों को गुप्त सूचना मिला। जब मौके पर पहुंचते हैं तो हमारी बेटी का शव पूरी तरह जल चुका था। हम लोगों ने लिखित आवेदन देकर थाना में कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने बताया है कि सभी परिवार मिलकर हमारी बेटी की हत्या की है।