बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दो दिन पहले अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, नजदीकी व्यक्ति ही निकला साजिशकर्ता

BIHAR NEWS: दो दिन पहले अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, नजदीकी व्यक्ति ही निकला साजिशकर्ता

LAKHISARAI: लखीसराय पुलिस ने पटना से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पीरी बाजार स्थित पटेल नगर में एक तबेले के बाहर खटिया पर सो रहे थे। लखीसराय पुलिस ने पटना पुलिस की सूचना पर शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई की। आरोपी ने बुधवार को पटना के कुम्हरार स्थित नया टोला से 7 साल के क्रिसचेत कुमार का अपहरण किया था।

आरोपी की पहचान कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के महादेव नगर मलिया निवासी मनोज कुमार मंडल के रूप में हुई है। पीरी बाजार थानेदार ने बताया कि बुधवार को नया टोला तालाब कुम्हरार निवासी सुजीत कुमार यादव ने अपहरण की सूचना दी थी। उन्होंने अपने किराएदार मनोज मंडल पर अपहरण का आरोप लगाया था। 

इसके बाद पटना पुलिस को अनुसंधान के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मनोज मंडल बच्चे को लेकर बुधवार शाम लखीसराय के किउल स्टेशन पर उतरा था और यहीं आसपास के इलाके में छिपा है। सूचना के आधार पर लखीसराय पुलिस ने छापेमारी कर बच्चे को बरामद कर लिया। आरोपी मनोज मंडल ने बच्चे को अपने रिश्तेदार के गांव में एक झोपड़ी में छिपाकर रखा था।

Suggested News