बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की तोड़ी उंगली

BIHAR NEWS: भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की तोड़ी उंगली

ARARIA: जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोकड़ा में सरकारी भूमि के बंदोबस्त विवाद को सुलझाने गयी पुलिस पर बुधवार को शाम मे ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गये। हमले में दरोगा के हाथ की अंगुली टूट गयी। घायल दरोगा अनिल कुमार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर सिमराहा, फारबिसगंज समेत अररिया आरएस थाना पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची। हमला करने के आरोप में एक महिला समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती कर दी गयी है। गांव में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बोकड़ा पंचायत के निवासी मोहम्मद आलम और वार्ड संख्या दस निवासी हय्यूल के बीच सरकार की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद है। वर्षों पूर्व भूमि हय्यूल का था, जो बाद में सर्वे में बिहार सरकार की हो गयी थी। इसी बीच सरकार के भूमि का कुछ हिस्सा मोहम्मद आलम ने अपने नाम से बंदोबस्त करा लिया। उसकी बिक्री दूसरे शख्स आलम से कर दी। बन्दोबस्त किए हुए भूमि पर आलम भवन निर्माण का काम करवा रहा था, जिसका हय्यूल और उसके परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। इसी बीच सूचना पर सिमराहा थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह गश्ती दल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि हय्यूल पक्ष के लोगों ने दारोगा पर हमला बोल दिया। हमले में उनके हाथ की अंगुली टूट गयी। 

हमले के बाद दारोगा समेत अन्य पुलिस जवानों ने वरीय पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद फ़ारबिसगंज और अररिया आरएस थाना पुलिस के साथ सिमराहा थाना पुलिस भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दारोगा पर हमला करने के आरोप में नुजवाना खातून को हिरासत में लिया। महिला के साथ पुलिस ने अंसार नामक युवक को भी हिरासत में लिया है। मामले में सिमराहा थाना के थानाध्यक्ष साजिद आलम ने एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में हिरासत में ली गयी महिला को जेल भेजे जाने की बात कही। मामले को लेकर गांव में तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और इन सबके बीच पुलिस गांव में कैम्प कर रही है।

Suggested News