बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: केंद्रीय मंत्री के स्वागत की तैयारी पूरी, 4 सितंबर को कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा के दौरान पहुंचेंगे गया

BIHAR NEWS: केंद्रीय मंत्री के स्वागत की तैयारी पूरी, 4 सितंबर को कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा के दौरान पहुंचेंगे गया

GAYA:  आगामी 4 सितंबर को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह जनता दल यू. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह के कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, पूर्व विद्यायक कृष्णनदंन प्रसाद, जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सहित सभी प्रखण्डों के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनता दल यू के संगठन के प्रभारी रामचंद्र प्रसाद सिंह जी का कार्यकर्ता संपर्क आभार यात्रा निर्धारित हो चुकी है। जो जहानाबाद होते हुए गया की बॉर्डर पर तकरीबन 12:30 बजे को उनका अगमान होगा और उसी की तैयारी के संबंध में आज बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं गजब का उत्साह है। जब वो संगठन के प्रभारी हुआ करते थे तो वो पटना में प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ता से मिला करते थे। वो 12:30 बजे गया बॉर्डर पर पहुँचेगे और बेला चाकन रसलपुर होते हुए दुखरनी द्वार, जीबी रोड, कमिश्नरी आफिस, सिविल लाइन, गांधी मैदान  जयप्रकाश झरना, गोवाल बीघा, समीर तकिया होते हुए विष्णु मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है।

पूर्व विधायक अभय कुशवाहा के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उनके आगमन पर शहर में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। 

Suggested News