बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: थाने से फरार कैदी की पुनपुन नदी में डूबने से मौत, परिजनों ने हंगामा कर लगाया हत्या का आरोप

BIHAR NEWS: थाने से फरार कैदी की पुनपुन नदी में डूबने से मौत, परिजनों ने हंगामा कर लगाया हत्या का आरोप

MASAUDHI/PATNA: मसौढ़ी अनुमंडल के पुनपुन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा प्रकाश में आया है। पुनपुन थाना में बंद एक कैदी पहले तो थाना से किसी तरह फरार हो गया और फिर संदेहास्पद स्थिति में उसका शव पुनपुन नदी से पुलिस ने बरामद किया है। मामले का खुलासा होते ही कैदी के परिजन थाना परिसर पहुंच गए औऱ जमकर हंगामा किया।

इस मामले पर पुलिस अभी कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। पुनपुन थाने से भागने के बाद कैदी पुनपुन नदी में कैसे गिरा, और उसकी मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके भाई की हत्या पुनपुन थाना के ही अधिकारियों ने की है। हत्या उपरांत मामले को दूसरा रूप देने के लिए शव को पुनपुन नदी में फेक दिया है। मृतक की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी कृष्णा चौधरी के 23 वर्षिय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। पूरे मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि थाना में बंद गोलू कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। वहीं गोलू की मौत की खबर सामने आते ही बड़ी संख्या में परिजन पुनपुन थाना पहुंच गए और खूब हंगामा किया। उन्होनें आला अधिकारियों से मिलने की मांग की, जिसपर किसी ने सुध नहीं ली। अभी भी मृतक के परिजन वहीं जमे हुए हैं, और लगातार आला अधिकारियों को थाना में आकर पूरे मामले की जांच करने पर अड़े हुए हैं।


यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि गोलू को उसकी मां ने ही चोरी के आरोप में रविवार देर रात गिरफ़्तार करवाया था। पुनपुन थाना में गोलू चोरी के आरोप में बंद था। वहीं पुनपुन मामले में पुलिस का कहना है कि जब सिपाही और थाना के चौकीदार गिरफ्तार गोलू कुमार को शौच के लिए ले जा रहे थे, तब वो किसी तरह उनसे हाथ छुड़ा कर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी मगर पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत नदी में डूबने से हो गई।

Suggested News