बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: रेलवे ने कई मार्गों पर विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का किया विस्तार, सभी कोच होंगे आरक्षित

BIHAR NEWS: रेलवे ने कई मार्गों पर विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का किया विस्तार, सभी कोच होंगे आरक्षित

DESK: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष गाड़ियों की संचलन अवधि का विस्तार किया है। रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 08181 टाटा-थावे (सप्ताह में चार दिन चलने वाली) विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 27 सितम्बर, 2021 तक किया जायेगा। वहीं 08182 थावे-टाटा (सप्ताह में चार दिन चलने वाली) विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 सितम्बर, 2021 तक किया जायेगा। इसी प्रकार 02521 बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 अगस्त, 2021 तक, 02522 एर्नाकुलम-बरौनी साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 सितम्बर, 2021 तक किया गया है। 

इसी प्रकार 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 26 अगस्त, 2021 तक, 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 28 अगस्त, 2021 तक, 05251 दरभंगा-जलंधर सिटी साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 28 अगस्त, 2021 तक, 02552 जलंधर सिटी-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 अगस्त, 2021 तक, 05531 सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 अगस्त, 2021 तक, 05532 अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 अगस्त, 2021 तक किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 05211 दरभंगा-अमृतसर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 अगस्त, 2021 तक, 05212 अमृतसर-दरभंगा त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 सितम्बर, 2021 तक, 05529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 25 अगस्त, 2021 तक तथा 05530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 26 अगस्त, 2021 तक किया जायेगा । इन गाड़ियों की रेक संरचना, समय एवं मार्ग पूर्ववत रहेगा।  इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।



Suggested News