बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: रंजन शर्मा बने जदयू एनजीओ व सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

BIHAR NEWS: रंजन शर्मा बने जदयू एनजीओ व सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अनुमोदन पर जनता दल यूनाइटेड के एनजीओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ  के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौबे के द्वारा रंजन शर्मा को प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रदेश, जिला और पंचायत स्तर पर पार्टी कार्यकर्तावों द्वारा दूर किया जाएगा। 

इस मौके पर आमित चौबे ने कहा कि जनता को सरकार के साथ जोड़ना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि सीएम नीतीश कुमार का सपना है कि सुशासन आम जनता की हर समस्या को दूर कर के ही आएगा। 

इस मौके पर भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चंद्र भूषण राय, जदयू संधान के संपादक डॉ कुमार वरुण, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार विमलेंदु, कोषाध्यक्ष ख्वाजा परवेज राजा, सचिव मुकेश कुमार, महासचिव शैलेन्द्र कुमार उपस्थित थे। 



Suggested News