बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : ससुराल से दोस्त से साथ लौट रहा था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

BIHAR NEWS : ससुराल से दोस्त से साथ लौट रहा था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

KATIHAR : फलका थाना क्षेत्र के फलका-कोढ़ा मार्ग के बनटोटा पुल के पास हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे उनकी बाइक सड़क पर ही अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में बताया गया कि पोठिया निवासी श्रवण कुमार महतो अपने ससुराल बभनी गांव से साथी मुकेश कुमार के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद दोनों के परिवार में चीख पुकार मच गया। मौके पर पहुंची महिलाएं लाश को देखकर चीख पुकार करने करने लगी, जिससे रात का सन्नाटे में उनकी रोने की आवाजें यहां मौजूद लोगों को झकझोर रही थी।

वही पुलिस दोनो शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,जबकि दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया है। पुलिस ने कहा कि वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।


Suggested News