बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: कोरोनाकाल में कार्यों की समीक्षा, VC के जरिए CM ने सामुदायिक रसोई का लिया जायजा

BIHAR NEWS: कोरोनाकाल में कार्यों की समीक्षा, VC के जरिए CM ने सामुदायिक रसोई का लिया जायजा

JAMUI/LAKHISARAI: बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगाया है जो फिलहाल 25 मई तक प्रभावी है। इस दौरान कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रहे इसको लेकर सरकारी स्तर पर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों में चल रही सामुदायिक रसोई का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई जिले के जमुई और झाझा प्रखंड में संचालित सामुदायिक किचेन का जायजा लिया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और एसपी प्रमोद कुमार मंडल को सामुदायिक किचेन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शहर में कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। खाना की गुणवत्ता बरकरार रहे और हर रोज खाना में मेन्यू बदल-बदलकर परोसा जाए। मुख्यमंत्री ने भोजन कर रहे व्यक्तियों से भी बातचीत की और दिए जा रहे खाना की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। सामुदायिक किचेन का लाभ रहे लोगों ने सीएम को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक किचेन में अच्छी व्यवस्था की गई है। साथ ही भोजन भी बहुत ही स्वादिष्ट है और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है। 

वहीं लखीसराय में जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि लखीसराय जिले में कुल 7 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं जहां अबतक कुल 9368 ब्यक्तियों ने भोजन किया है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री को आपदा शाखा प्रभारी ASDM राकेश कुमार ने किचेन, खाना खाने की व्यवस्था, साफ सफाई आदि को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया। मुख्यमंत्री ने कुछ व्यक्तियों से बात कर खाना के बारे में जानकारी भी ली। सभी ने खाना को अच्छा बताते हुए सरकार की व्यवस्था की सराहना की। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संतोष व्यक्त किया।

Suggested News