बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों का रूट बदला, बिहार से जुड़ी ट्रेनों पर भी असर

BIHAR NEWS: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों का रूट बदला, बिहार से जुड़ी ट्रेनों पर भी असर

DESK: उत्तर मध्य रेलवे के दादरी-अजायबपुर रेल खंड पर डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर निमार्ण के अन्तर्गत ओपेन वेब स्टील गर्डर लॉन्चिंग हेतु ट्रैफिक ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्न गाड़ियों का मार्ग परितर्वन किया जायेगा। रेल प्रशासन द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार इस ब्लॉक से बिहार से खुलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 

इसके तहत जयनगर से 10 जुलाई, 2021 को चलने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-टुण्डला-नई दिल्ली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-इटावा-उडी मोर-भंडई-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलायी जायेगी। वहीं नई दिल्ली से 11 जुलाई, 2021 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-ऐशबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-लखनऊ जं.-ऐशबाग के रास्ते चलायी जायेगी। 

जबकि नई दिल्ली से 11 जुलाई, 2021 को चलने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-ऐशबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-लखनऊ जं.-ऐशबाग के रास्ते चलायी जायेगी।


Suggested News