बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: कोरोनाकाल में सदर अस्पताल की हालत खस्ताहाल, 8 वेंटिलेटर होने के बाद भी इलाज संभव नहीं, जानिए क्यों?

BIHAR NEWS: कोरोनाकाल में सदर अस्पताल की हालत खस्ताहाल, 8 वेंटिलेटर होने के बाद भी इलाज संभव नहीं, जानिए क्यों?

KHAGARIA: खगड़िया सदर अस्पताल को बनाने में भले ही पानी की तरह पैसा बहाया गया हो, मगर सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। अस्पताल की खस्ताहाल हालत देखकर कोई मरीज यहां आना नहीं चाहता, सभी मजबूरी में यहां इलाज कराते हैं। यहां पर्याप्त डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी नहीं है, जिस वजह से आए दिन मरीजों को परेशानी होती है।

कोरोनाकाल में भी यहां मरीजों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को कोरोना जांच कराये बगैर वापस लौटना पड़ रहा है। गंभीर रूप से भर्ती मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, मगर यहां ऑक्सीजन के अलावा किसी तरह की सुविधा मुहैया नहीं हो रही। यहां मौजूद वेंटिलेटर सिविल सर्जन व जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण धूल फांकते नजर आ रहे है। वहीं सदर अस्पताल खगड़िया की कुव्यवस्था  को लेकर जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने सिविल सर्जन और जिला प्रशासन के नाकारात्मक रवैये से खिन्न होकर उनकी कड़ी आलोचना की है। मनोहर कुमार यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी काल में सदर अस्पताल में  वेंटिलेटर की बहुत जरूरत है।इससे आमलोगों को राहत मिलेगा।सिविल सर्जन और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आठ वेंटिलेटर सदर अस्पताल में बेकार हो रहे हैं।


कोरोना पीड़ितों को अन्य जगहों पर जाकर इलाज कराना पड़ रहा है। लापरवाह पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो और जल्द ही वेंटिलेटर सेवा बहाल होनी चाहिए। इधर जिला पदाधिकारी डॉ . आलोक रंजन घोष से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी खगड़िया में जो भी वेंटिलेटर का सपोर्ट हैं, वो सेवा नहीं दे पा रहे हैं। अगर इस तरह की स्थिति किसी भी व्यक्ति को पड़ती है तो निकटवर्ती टैग्स हॉस्पिटल, भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज या हायर सेंटर बेगूसराय ले जाते हैं। वर्तमान में ये सुविधा हमारे हॉस्पिटल में चालू अवस्था में नहीं है। जैसे ही ट्रेंड वर्कर हमलोग को प्राप्त होते हैं वैसे ही हमलोग इसे क्रियान्वित कर सकते हैं।

Suggested News