Bihar News: सीएम नीतीश के जाते ही अधिकारियों के सामने लोगों ने सरकारी मछली लूट ली, विषहरी मंदिर का उद्घाटन करने पहुंचे थे मुख्यमंत्री

Bihar News: सीएम नीतीश के जाते ही अधिकारियों के सामने लोगों

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को सहरसा पहुंचे थे। वहीं सहरसा से नीतीश कुमार के जाते ही लूट मच गई। सहरसा में युवाओं और महिलाओं ने मछली बायोफ्लॉक तोड़ मछलियों को लूट लिया वहीं अधिकारी खड़े-खड़े ताकते रहे। दरअसल, नीतीश कुमार के कार्यक्रम के समाप्त होते ही सहरसा में मछली की लूट मच गई। लोगों ने मौके पर जमकर उत्पात मचाया। बायोफ्लॉक तोड़कर सारी मछलियां ले गए। वहीं अधिकारी देखते रह गए। वहीं युवाओं ने कहा नीतीश कुमार को देखने नहीं मछली लेने आए थे। 

बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा दौरे पर पहुंचे। सहरसा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में वे भाग लिए।  इस दौरान उन्होंने पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वे अमरपुर के लिए निकल गए। अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए। जहां विभिन्न विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसका उन्होंने निरीक्षण किया।

इसी प्रदर्शनी में से मत्स्य विभाग के द्वारा बायोफ्लॉ लगाया गया। जिसमें ढेर सारी मछलियां तैर रही थी। वहीं निरीक्षण के बाद जैसे ही नीतीश कुमार अपने उड़न खटोले से हवा में उड़े वैसे ही लोग मछली पर टूट पड़े। देखते ही देखते चंद मिनट में माहौल ही बदल गया। युवा से लेकर बच्चों के हाथों में मछली देखी गई। वहीं युवाओं ने कहा वे नीतीश कुमार को देखने नहीं मछली लेने आए थे। बायोफ्लॉक में घुसकर बच्चे खूब मस्ती करते नजर आए। वही इस दृश्य को अधिकारी बड़े ही मजे से देख रहे थे। 

Nsmch




वहीं मछली लेकर जा रहे हैं युवा दिव्यांशु कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार से तो उनकी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन मछली पार्टी आज जरूर होगी। हम लोगों की नजर मछली पर थी जैसे ही नीतीश कुमार निकले वैसे ही सभी युवा मछली पर टूट पड़े। आज नीतीश कुमार के नाम से मछली पार्टी किया जाएगा।