बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बकाया मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल

BIHAR NEWS: बकाया मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल

भागलपुर: भागलपुर नगर निगम प्रशासन के अड़ियल रवैया के खिलाफ दैनिक सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को नगर निगम परिसर में जमकर बवाल काटा और अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बकाए राशि  का भुगतान जल्द से जल्द किए जाने की बात कही। 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा लगभग 60 मजदूरों को दैनिक मजदूरी पर रखकर शहरी क्षेत्र में तीन महीनों तक सफाई कराया गया था। उसके बाद कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक उन सबों की बकाए मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उन सभी के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है और जब तक नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द बकाया राशि नहीं देता है। तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा। 

वही इस बाबत सफाई प्रभारी ने कहा कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही सफाई प्रभारी के रूप में योगदान दिया है। नगर आयुक्त का जो निर्देश होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के द्वारा बकाया राशि के एवज में घूस मांगे जाने को बेबुनियाद करार दिया।


Suggested News