बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह ने बरनार नदी पर हाई-लेवल पुल का कार्यारंभ किया

BIHAR NEWS: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह ने बरनार नदी पर हाई-लेवल पुल का कार्यारंभ किया

JAMUI: जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत गंदर पंचायत के महुगांय, बरनार नदी पर हाई लेवल पुल का कार्यारम्भ मंत्री सुमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यारम्भ के कार्यक्रम में पहुंचे चकाई से निर्दलीय विधायक सह बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि चकाई विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण व्यापक पैमाने पर चल रहा है। बिहार में जनप्रिय नेता नीतीश कुमार की अगुवाई में सामाजिक न्याय की सरकार है। यह सरकार विकास से कभी समझौता नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि चकाई की जनता से उन्होंने जो कुछ वादा किया है, उसे समय रहते पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जमाना बदल गया है। अब जात-पात की राजनीति नहीं हो सकती। विकास की ही बातें होंगी। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में चकाई ही नहीं पूरे अंग प्रदेश पर उनका ध्यान है। चकाई के लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में उन्हें विधानसभा में भेजने का काम किया है। आज उन्हीं के प्यार आशीर्वाद से मंत्री बने है। उनके लिए चकाई के लोग सर्वोपरि है और यहां की विकास योजनाएं भी उतनी ही जरूरी हैं।

इस अवसर पर सोनो की प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती ममता प्रिया जी, अंचलाधिकारी राजेश, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह, राकेश, सुनील दास, टिंकू, दसरथ मंडल, खीरु मंडल, ढोकाल दास, चंद्रकिशोर राम, लल्लू वर्णवाल, आशीष वर्णवाल, मनोज सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग और माता बहने मौजूद रहे।

Suggested News