बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अंधेरे में रखकर दूसरी शादी करना पड़ा महंगा, लड़की पक्ष से दूल्हे को मिला अनोखा उपहार

BIHAR NEWS: अंधेरे में रखकर दूसरी शादी करना पड़ा महंगा, लड़की पक्ष से दूल्हे को मिला अनोखा उपहार

LAKHISARAI: पत्नी-बेटी के रहते दूसरी शादी रचाना युवक को मंहगा पड़ गया। दोनों पत्नी और उनके परिजनों ने मिलकर युवक की झाड़ू और चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। वहीं इस मामले का पूरा वीडियो वायरल हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया आपसी सहमति के बाद दूसरी पत्नी शादी तोड़कर अपने घर चली गई है। उन्होंने बताया कि रूपेश अपनी पहली पत्नी के साथ घर चला गया।

मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में पहले से पत्नी और एक बेटी के रहते युवक ने दूसरी शादी कर ली. दुल्हन के साथ पहली पत्नी दुर्गा कुमारी के घर पहुंचे पति रूपेश कुमार की दोनों पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। रुपेश कुमार दुल्हे की वेशभूषा में अपनी नई दुल्हन के साथ अमरपुर स्थित अपनी पहली पत्नी दुर्गा कुमारी के पास पहुंच गया। वहां पहुच कर रूपेश कुमार अपनी पहली पत्नी को अपनी नई शादी के बारे में बताते हुए अपनी नई दुल्हन को देखने को कहा। पति को नई दुल्हन के साथ देख पहली पत्नी दुर्गा कुमारी ने अपना आपा खो दिया और अपने भाइयों को बुला लिया। इसके बाद तो दुर्गा और उसके भाईयों नें रूपेश कुमार की झाड़ू, चप्पल, थप्पड़ से धुलाई कर दी। ये देखकर रूपेश की दूसरी पत्नी को भी गुस्सा आ गया और उसने भी रूपेश कुमार की झाड़ू से पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर दूसरी पत्नी के भाई को बुलाकर उसे घर भेज दिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि रूपेश की शादी दुर्गा कुमारी से तीन साल पहले हुई थी। जिससे एक साल की एक बेटी है। बाबजूद इसके रूपेश कुमार का दुर्गा से अनबन होते रहता था। झगड़े से तंग आकर दुर्गा कई दिनों से मायके में रह रही थी। इसी बीच रुपेश कुमार नें मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के वाहाचौकी गांव में अपने आप को कुवांरा बताकर एक लड़की से शादी कर ली। जिसके बाद उसको दुर्गा के घर अच्छा सबक सिखाया गया।


Suggested News