बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR : मक्का उत्पादन में देश में दूसरा स्थान, फिर भी किसानों में है नाराजगी और निराशा, सरकार से यह है शिकायत

BIHAR : मक्का उत्पादन में देश में दूसरा स्थान, फिर भी किसानों में है नाराजगी और निराशा, सरकार से यह है शिकायत

KATIHAR : कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि मक्का उत्पादन में बिहार देश में दूसरे स्थान पर है। आंकड़े बताते हैं कि बिहार के मक्का अंचल कहे जाने वाले सीमांचल इलाके से ही सबसे ज्यादा मक्के का उत्पादन होता है। कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज,अररिया के किसानों के लिए मक्का डायमंड दाना के रूप में जाना जाता है। लेकिन इसके बाद भी सीमांचल के किसानों में वह खुशी नहीं है। वह मायूस हैं। इस निराशा के पीछे उन्होंने जो कारण बताया, वह किसानों की वास्तविक स्थिति को बताता है।

नहीं मिलती है सही कीमत

यहां के किसानो का कहना है मक्का उत्पादन तो बेहतर होता है, लेकिन इस फसल का सही कीमत नहीं मिल पाता है। क किसान चाहते हैं कि अगर इस इलाके में मक्का से जुड़ा हुआ कोई उद्योग लगे तो उन लोगों का उपज का अच्छा मूल्य मिल सकता है। किसानों का कहना है कि यहां मक्का आधारित कोई उद्योग लगता है तो स्थानीय युवकों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

विधायक की किसानों के साथ

 कटिहार के बरारी विधानसभा से विधायक विजय सिंह भी अब किसानों की मांग को जायज ठहरा रहे हैं, बरारी विधायक कहते हैं कि उन्होंने इसको लेकर विधानसभा में भी मांग रखा था और एक बार फिर अपनी मांग को दोहरा रहे हैं विधायक विजय सिंह ने कहा कि बरारी विधानसभा मक्का उत्पादन हब है अगर यहां मक्का आधारित उद्योग लगे तो न सिर्फ अच्छा मुनाफा होगा बल्कि रोजगार सृजन का भी एक बेहतर अवसर किसानों के लिए उपलब्ध होगा।


Suggested News