बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: कमरे में गंदगी देखकर बिफरे मकान मालिक, परिवार सहित डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BIHAR NEWS: कमरे में गंदगी देखकर बिफरे मकान मालिक, परिवार सहित डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BETTIAH: अगर आप किसी के घर किराए पर रहते हैं तो मकान मालिक आपको कुछ शर्तें और नियम कायदे मानने को कहते हैं। नियम कानून पर दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही किसी को कमरा अलॉट किया जाता है। जिले के डॉक्टर, जो बैरिया पीएचसी में पदस्थापित हैं, वह भी किसी के घर किराए पर रह रहे थे। बीते दिन मकान मालिक अपने परिवार सहित जबरन रूम में घुस गए और डॉक्टर को बुरी तरह मारा। इतना ही नहीं, डॉक्टर को बचाने आई खाना बनाने वाली महिला को भी परिवार के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। 

पश्चिम चम्पारण के बैरिया पीएचसी मे पदस्थापित डॉक्टर को मकान मालिक व उसके परीजनों ने बिजली के बिल और रूम गन्दा करने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की। डॉक्टर सरोज कुमार को उन्होनें तबतक मारा, जब तक लहूलुहान नहीं हो गए। यही नहीं, बीच बचाव करने आई उनकी खाना बनाने वाली महिला अमृता देवी को भी परिजनों ने नहीं बख्शा, उसको भी उन्होनें पीटा। इस मारपीट में डॉक्टर का हाथ टूट गया है, साथ ही माथे पर गहरा जख्म है। वहीं महिला को भी गंभीर चोट आई है। बैरिया PHC  के  डॉक्टर सरोज को मकान मालिक मुकेश दास ने बुरी तरह से मारा और तब तक मारता रहा जब तक डॉक्टर सरोज बेहोश नहीं हुए। 

वहीं खाना बनाने वाली अमृता बीच बचाव करने आई तो उसे भी मकान मालिक मुकेश दास, उनके दोनों बेटों और पत्नी ने पीटा, उनकी साड़ी फाड़ी और अभद्र व्यवहार भी किया। दोनों घायलों को बेतिया मेडिकल कॉलेज में स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस मामले मे बैरिया पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।


Suggested News