बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सेवा ही धर्म! श्रेयसी सिंह ने सदर अस्पताल में किया रक्तदान, ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

BIHAR NEWS: सेवा ही धर्म! श्रेयसी सिंह ने सदर अस्पताल में किया रक्तदान, ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

JAMUI: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ के ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने रक्तदान किया। जमुई के सदर अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा और अन्य युवा साथियों के संग विधायक श्रेयसी सिंह ने रक्तदान किया और आमजन को संदेश दिया।

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह राजनीति में आने के साथ ही विधायक निर्वाचित हुईं और लगातार अनुकरणीय काम कर जनता, खासकर युवाओं के बीच अपनी बेहतरीन छवि बनाई हुई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के साथ सदर अस्पताल जाकर रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने आमजन को संदेश देते हुए कहा कि हर स्वस्थ्य को तीन माह के अंतराल में स्वेच्छिक रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से पहले श्रेयसी सिंह ने सदर अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सिविल सर्जन को संबंधित और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए उन्होंने कहा कि जिले को ऑक्सीजन प्लांट का लाभ जल्द ही मिलेगा। विभागीय स्तर पर इस प्रोजेक्ट का कार्य जारी है। वहीं टेक्नीशियन की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए श्रेयसी ने जल्द ही इस समस्या के समाधान की बात कही है।

बीजेपी एमएलए श्रेयसी सिंह लगातार ही कोरोना काल में अस्पतालों का निरीक्षण करती रही हैं। कई मौकों पर उन्हें पीपीई किट पहनकर सदर अस्पताल का निरीक्षण करते देखा जा चुका है। इसके अलावा उनके क्षेत्र में हो रहे सभी सरकारी कामों पर उनकी खुद निगरानी रहती है। वह समय-समय पर इसका निरीक्षण करने आती रहती हैं। उनकी काम और कार्यशैली से जनता खासा प्रभावित है।


Suggested News