बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आए एसआई और पैंथर जवान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BIHAR NEWS: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आए एसआई और पैंथर जवान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BODHGAYA: हिट एंड रन का शिकार आमजन ही नहीं, पुलिसकर्मी भी हो जाते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है बोधगया से, जहां तेज रफ्तार पिकअप दो पुलिसकर्मी को जोरदार धक्का मारकर निकल गई। हादसे में बोधगया थाने के एसआई व पैंथर जवान गंभी ररूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बोधगया के कालीमंदिर के पास सुबह- सुबह एसआई महेंद्र यादव व पैंथर के जवान गश्ती पर निकले थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में सामने से आ रहे पिकअप वैन ने बाइक सवार को चकमा देने के चक्कर में ऐसा कट मारा कि बाइक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक समेत दोनों पुलिसकर्मी सड़क गिर गए। इससे दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। दोनों को आसपास के लोगों ने बोधगया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि पैंथर जवान अभय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर तेजी में वहां से फरार हो गया। 

इधर बोधगया थाने की पुलिस धक्का मारने वाली पिकअप वैन की तलाश में जुट गई है। पिकअप वैन का कहीं से कोई अता-पता पुलिस को नहीं चल सका है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि वाहन में कोई गलत सामान ढोया जा रहा होगा। इस वजह से ड्राइवर काफी जल्दी में था। भागने के दौरान उसकी टक्कर पुलिसकर्मी से हो गई और बचने के लिए वह तेजी से फरार हो गया।

Suggested News