बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पैतृक गांव पहुंचा एसआइ का शव, रांची में थे पदस्थापित, ईलाज के दौरान हुई थी मौत

BIHAR NEWS: पैतृक गांव पहुंचा एसआइ का शव, रांची में थे पदस्थापित, ईलाज के दौरान हुई थी मौत

औरंगाबाद: झारखंड के रांची में पदस्थापित एसआई राजदेव यादव का पार्थिक शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचने के बाद पूरा गांव जयहिंद व अमर रहे, अमर रहे के नारों से गूंज उठा। जानकारी के अनुसार जिले के रफीगंज प्रखंड के लभरी गांव के निवासी राजदेव यादव रांची के पुलिस लाइन में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। 

राजदेव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनका रांची के वेदांता हॉस्पिटल में हृदय संबंधित बीमारी का ऑपरेशन भी हुआ था। सोमवार को राजदेव यादव की मौत हो गई। जिसके बाद विभाग द्वारा पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। जहां परिजनों द्वारा दाह संस्कार किया गया। 

बता दें कि मृतक को चार पुत्री एवं एक पुत्र हैं। मृतक के सबसे बड़ी पुत्री संगीता कुमारी का कुछ वर्ष पहले ही बीमारी के कारण मौत हो गयी थी साथ ही फरवरी माह में ही मृतक की पुत्रवधू मोनिका देवी की भी बीमारी के कारण ही मौत हो गई थी। इन दो घटनाओं के बाद वह डिप्रेशन में रहा करते थे, जो उनकी मौत का कारण बन गया।

Suggested News