बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचाचत चुनाव के लिए आरक्षित सीटों की सूची जारी करेगा राज्य निर्वाचन आयोग, सरपंच और मुखिया के 3772 पद महिलाओं हैं रिजर्व

पंचाचत चुनाव के लिए आरक्षित सीटों की सूची जारी करेगा राज्य निर्वाचन आयोग, सरपंच और मुखिया के 3772 पद महिलाओं हैं रिजर्व

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाब (Bihar Panchayat Election)  कब होंगे या महामारी के कारण उसे कुछ समय के लिए टाल दिया जाएगा. इसको लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है। लेकिन चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग किसी प्रकार की देरी नहीं करना चाहता है। संभावित प्रत्याशियों के लिए यह बड़ी खबर है। निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच व पंचायत समिति सदस्य के आरक्षित पदों की संख्या व आरक्षण सूची को लेकर अहम फैसला किया है। निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों की सूची को डिजिटाइज करने का निर्देश दिया है।

अपने निर्देश में आयोग ने कहा है कि पंचायत चुनाव के विभिन्‍न पदों के आरक्षण को डिजिटाइज कराना अनिवार्य है। इससे प्रत्याशियों के नामांकन से मतगणना व निर्वाचन प्रमाण पत्र तथा प्रपत्र 23 तैयार करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी स्तर के आरक्षित पदों को सार्वजनिक करने से साथ ही पंचायत चुनाव की पूरी प्रकिया पारदर्शी भी बनेगी।

पंचायत चुनाव के विभिन्‍न पदों के आरक्षण की स्थिति

मुखिया :पंचायत राज विभाग के अनुसार बिहार में मुखिया के कुल 8386 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद आरक्षित हैं, जिनमें महिला के लिए 562 पद हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए मुखिया के 92 पद हैं, जिनमें 21 महिलाओं के लिए हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 585 पद आरक्षित हैं। उसी तरह  ग्राम कचहरी में सरपंच के कुल 8386 पद हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद ( महिलाओं के लिए 562) हैं तो अनुसूचित जनजाति के लिए 92 पद (महिलाओं के लिए 21) तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद (महिलाओं के लिए 585) हैं।

यह है आरक्षण की पूरी स्थिति

  • मुखिया – पद – 8386, महिलाओं के लिए आरक्षित – 3772, अनुसूचित जाति -1388 जिनमें महिला के लिए 562 पद हैं, अनुसूचित जनजाति - 92, जिनमें 21 महिलाओं के लिए पद हैं, पिछड़ा वर्ग - 1441 जिनमें महिलाओं के लिए 585 पद आरक्षित हैं।
  • सरपंच – पद – 8386, महिलाओं के लिए आरक्षित – 3772, अनुसूचित जाति -1388 जिनमें महिला के लिए 562 पद हैं, अनुसूचित जनजाति - 92, जिनमें 21 महिलाओं के लिए पद हैं, पिछड़ा वर्ग - 1441 जिनमें महिलाओं के लिए 585 पद आरक्षित हैं
  • वार्ड सदस्य – पद – 114733, महिलाओं के लिए आरक्षित – 51998, अनुसूचित जाति -19037 जिनमें महिला के लिए 7469 पद हैं, अनुसूचित जनजाति - 1223, जिनमें 300 महिलाओं के लिए पद हैं, पिछड़ा वर्ग - 18561 जिनमें महिलाओं के लिए 7890 पद आरक्षित हैं।
  • पंचायत समिति सदस्य – पद – 11497, महिलाओं के लिए आरक्षित – 5341, अनुसूचित जाति -1910 जिनमें महिला के लिए 819पद हैं, अनुसूचित जनजाति - 131, जिनमें 35 महिलाओं के लिए पद हैं, पिछड़ा वर्ग - 2049 जिनमें महिलाओं के लिए 903 पद आरक्षित हैं।
  • जिला परिषद सदस्य : पद – 1161, महिलाओं के लिए आरक्षित – 548, अनुसूचित जाति -195 जिनमें महिला के लिए 87 पद हैं, अनुसूचित जनजाति - 13, जिनमें 02 महिलाओं के लिए पद हैं, पिछड़ा वर्ग - 217 जिनमें महिलाओं के लिए 101 पद आरक्षित हैं
  • प्रखंड प्रमुख :पद – 538, महिलाओं के लिए आरक्षित –236, अनुसूचित जाति -92 जिनमें महिला के लिए 36 पद हैं, अनुसूचित जनजाति - 05, जिनमें 00 महिलाओं के लिए पद हैं, पिछड़ा वर्ग - 93 जिनमें महिलाओं के लिए 36 पद आरक्षित हैं
  • जिला परिषद के अध्यक्ष :पद – 38, महिलाओं के लिए आरक्षित – 18, अनुसूचित जाति -06 जिनमें महिला के लिए 03 पद हैं, अनुसूचित जनजाति - 01, जिनमें 00 महिलाओं के लिए पद हैं, पिछड़ा वर्ग - 07 जिनमें महिलाओं के लिए 03 पद आरक्षित हैं




Suggested News