बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : HONDA शो रूम संचालक की पत्नी की मौत पर संदेह गहराया, मायके वाले का आरोप दहेज के लिए की हत्या, दामाद सहित ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी

BIHAR NEWS : HONDA शो रूम संचालक की पत्नी की मौत पर संदेह गहराया, मायके वाले का आरोप दहेज के लिए की हत्या, दामाद सहित ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी

NAWADA : जिले के रजौली के ब्लॉक रोड स्थित होंडा शोरूम संचालक अरुण विश्‍‍वकर्मा की पत्‍नी की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में मृतका के पिता झारखंड के हजारीबागज जिले के मकुनगंज निवासी अशोक विश्‍वकर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अपने दामाद समेत पांच पर दहेज हत्‍या का आरोप लगााय है। अंजली देवी का शव फंदे से लटका मिला था। ससुराल के लोगों का कहना था कि उसने आत्‍महत्‍या कर ली है। प्राथमिकी में पति समेत भैंसुर अरविंद विश्वकर्मा, देवर छोटू विश्‍वकर्मा, सास एवं जेठानी को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी में अशोक विश्‍वकर्मा ने बताया है कि 29 नवंबर 2017 को धूमधाम से अपनी बेटी अंजली की शादी उन्होंने लक्ष्मण विश्‍वकर्मा के बेटे अरुण विश्‍वकर्मा के साथ की थी। एक वर्ष तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा।लेकिन इसके बाद अंजली को प्रताड़ना देने का सिलसिला शुरू हो गया। ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे। 

 दामाद ने फोन कर उन्हें कहा कि लग्‍न के समय में पांच लाख की जरूरत है। इसलिए वे उनकी मदद करें। लेकिन जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया तो वे आग बबूला हो गए थे। इसी रंजिश को लेकर वे अंजली के साथ मारपीट करने लगे थे। इसी क्रम में रविवार को मारपीट के बाद गर्दन दबा कर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। मालूम हो कि रविवार को अंजली का शव फंदे से लटका मिला था। पारिवारिक विवाद में आत्‍महत्‍या की बात कही गई। इस बीच अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।


Suggested News