बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दूल्हा मांग में भर रहा था सिंदूर उसी वक्त उठ खड़ी हुई दुल्हन, बारात को बना लिया गया बंधक, जहानाबाद से आई थी बारात

BIHAR NEWS: दूल्हा मांग में भर रहा था सिंदूर उसी वक्त उठ खड़ी हुई दुल्हन, बारात को बना लिया गया बंधक, जहानाबाद से आई थी बारात

जहानाबाद: मनुष्य के जीवन में शादी एक ऐसी चीज है, जो यादगार बनकर रह जाती है। जिले में एक शादी में कुछ ऐसा ही हुआ कि मंडप से दूल्हे को निराश होकर लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार जिले के काको से गया जिले के बेलागंज सिदानी गांव में बारात आयी थी। शादी की सभी रस्में पूरे धूमधाम से हुई। हर तरफ उत्साह का माहौल था। शादी की रस्मों के बीच ही सिंदूरदान का भी वक्त आया। 

लड़की की मांग में सिंदूर भरते वक्‍त लड़के का हाथ अचानक कांपने लगा। दुल्हन ने जैसे ही यह देखा, उसने शादी करने से एकदम इंकार कर दिया। इसके बाद हर तरफ सनसनी फैल गयी। मान-मनौव्वल की भी पूरी कोशिश की गयी। इसी बीच ग्रामीण एकत्र हो गये। इसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने वर के पिता समेत चार लोगों को रातभर बंधक बनाए रखा। फिर यह तय हुआ कि शादी अब नहीं होगी साथ ही उपहार में दिये गये गाड़ी, रुपए और अन्‍य सामान वापस करने होंगे। 

जानकारी के अनुसार लड़की वालों ने लड़के के घर जाकर ढेरों सामान तिलक-दहेज के तौर पर दिया था। शर्त के अनुसार लड़की पक्ष को सारा सामान लौटाने के बाद बुधवार को लगभग चार बजे शाम में दूल्‍हे और उसके पिता सहित सभी चार लोगों को मुक्त कर दिया गया। बहरहाल इस मसले की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।


Suggested News