बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: स्वराज्य और आजाद के लिए आजीवन आवाज बुलंद करने वाले महामानवों को देश कभी नहीं भूलेगा: कांग्रेस नेता

BIHAR NEWS: स्वराज्य और आजाद के लिए आजीवन आवाज बुलंद करने वाले महामानवों को देश कभी नहीं भूलेगा: कांग्रेस नेता

गया: प्रकृति का संयोग ही माना जाएगा कि आज ही के दिन यानी 23 जुलाई को भारत के दो महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती है। शुक्रवार को लखीबाग के मानपुर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि बालगंगाधर तिलक, जिन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपना गुरु मानते थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सबसे पहले स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, का नारा जन, जन में बुलंद किए थे, तो दूसरे जिनके नाम से अंग्रेज़ों के रूह कांपती थी, जो हमेशा कहते थे आजाद हूं, आजाद रहूंगा, आजाद ही मारूंगा। 

प्रख्यात होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ मदन कुमार सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हम भारतीयों को कभी भूलने का नहीं है। क्योंकि इन दोनों महामानव के परिकल्पना के बिना आजादी की लड़ाई आगे नहीं बढ़ सकती थी। बालगंगाधर तिलक द्वारा निकाली गई अखबार, उनकी लेखनी की धार भारत की आजादी के लिए मिल का पत्थर माना जाता है, तो चंद्रशेखर आजाद को सभी आजादी के दीवाने, वीर योद्धा भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त अपना बड़ा भाई मानते थे। 

कार्यक्रम को देवदत्त उपाध्याय, प्रो अनिल कुमार सिन्हा, मुरारी शर्मा, प्रो अमरेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, हर्षित कुमार, अंकित नन्हे, सौरव कुमार, चौधरी महेश कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। इन सभी ने 23 जुलाई को देश के सभी शिक्षण संस्थानों में इन दोनों महामानवों की जयंती मनाने व सरकारी स्तर पर सेमिनार आयोजित कराने की मांग की। 

Suggested News