बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दो पक्षों के बीच गहराया मछली मारने का विवाद तो पीट-पीटकर ले ली नाबालिग की जान, गांव में तनाव

BIHAR NEWS: दो पक्षों के बीच गहराया मछली मारने का विवाद तो पीट-पीटकर ले ली नाबालिग की जान, गांव में तनाव

SASARAM: खबर रोहतास जिले के शिवसागर से हैं। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार गांव में मछली मारने के विवाद में एक 15 साल के लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरविंद कहार के रूप में की गई है। 

घटना को लेकर बताया जाता है कि गांव के एक तालाब में मछली मारने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आज फिर मछली मारने को लेकर उसी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में मचवार गांव के शिवनंदन कहार के 15 साल का लड़का अरविंद कहार बुरी तरह घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल ले जाना चाहा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण अरविंद के शव को लेकर थाना पहुंचे। 

बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। घटना के बाद गांव में तनाव है तथा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। विदित हो कि मछली मारने के विवाद में मारपीट, हत्या की खबरें कई बार हमारे सामने आती रहती हैं। कई बार द्वेष की भावना से दूसरे के तालाब में जहर डालने की भी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे बड़ी तादाद में मछलियों की मौत हो जाती है, और पालकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है।

Suggested News