बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शादी में भर कर नहीं लाई दहेज, ससुरालवालों ने विवाहिता को पीट पीटकर घर से निकाला

BIHAR NEWS : शादी में भर कर नहीं लाई दहेज, ससुरालवालों ने विवाहिता को पीट पीटकर घर से निकाला

MASAURHI :- समाज में दहेज उत्पीड़न के मामलों कमी आती नहीं दिख रही आये दिन किसी ना किसी बेटी बहु को दहेज की बली चढ़ जानी पड़ रही है।ताजा मामला मसौढ़ी का है जहां एक बहू ने मसौढ़ी थाना में अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। पीड़िता की आवेदन पर पुलिस ने पति संजीव कुमार,ससुर विनय सिंह, भैसुर राजीव कुमार सास मीना देवी, ननद,सरिता देवी, ननदोई राजीव कुमार चौधरी छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मसौढ़ी कोर्ट निवासी संजीव सिंह की पत्नी आराधना कुमारी ने मसौढ़ी थाने को आवेदन देकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ जा कर पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2019 में विनय सिंह के पुत्र संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों  ने कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करना शुरु कर दिया। आराधना से बताया कि उसके पिता ने शादी में अपने क्षमता से ज्यादा उपहार स्वरूप नगद एवं दहेज दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल वालों की प्रताड़ना नहीं रुकी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले हमेशा उसे अपने मायके से रुपए लाने के लिए कहते रहते हैं। ऐसा ना करने पर हमेशा उनके साथ मारपीट की जाती है।

मुश्किल से चलता है परिवार का गुजारा

 पीड़िता आराधना ने बताया कि उसके बाद तीन और बहन भी है। पिता जी असमर्थ है किसी तरह उनका घर चल पाता है। ऐसे में मेरे पिता जी बाकी बहनों की शादी के लिए अलग से परेशान रहते हैं। इस बीच लगातार मेरे ससुराल वाले दहेज के लिए मेरे साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं। 2जून को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की आवेदन पर पुलिस ने पति संजीव कुमार,ससुर विनय सिंह, भैसुर राजीव कुमार सास मीना देवी, ननद,सरिता देवी, ननदोई राजीव कुमार चौधरी छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस पूरे  मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।


Suggested News