बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दरिंदगी की हद: दो गुटों की लड़ाई में घोड़े की जान पर बन आयी, मार-मारकर कर दिया अधमरा, ईलाज जारी

BIHAR NEWS: दरिंदगी की हद: दो गुटों की लड़ाई में घोड़े की जान पर बन आयी, मार-मारकर कर दिया अधमरा, ईलाज जारी

लखीसराय: जिले में दो गुटों की लड़ाई में एक घोड़े की जान पर बन आयी है। जब मारने के लिए विरोधी नहीं मिला तो उसने विरोधी के घोड़े को ही निशाना बना दिया। अब घोड़े का ईलाज हो रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घोड़े पर ही उतार दिया गुस्सा

दरअसल पूरी खबर पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव की है, जहां शनिवार शाम दो गुटों में पुरानी रंजिश के कारण भिडंत हो गयी। दोनों गुटों में करीब 30 राउंड फायरिंग भी हुई। इनमें एक गुट राजेश राम का था जबकि दूसरा गुट जंजीर सिंह का था। मिली खबर के अनुसार राजेश अपने साथियों के साथ रविवार सुबह जंजीर सिंह के बथान पर गया। वहां जंजीर सिंह के नहीं रहने पर राजेश ने उसके घोड़े को ही पीट पीटकर घायल कर दिया। अब घोड़े की हालत गंभीर है और पशु चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। 

दर्ज हुआ एफआइआर

घटना के बाद जंजीर सिंह की तरफ से पमपम देवी ने राजेश राम व गिरोह के खिलाफ पिपरिया थाना में एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें यह बताया गया है कि राजेश कुमार व पोपल कुमार ने अन्य अपराधियों ने अपराधी जंजीर सिंह के बयान पर जाकर उनको जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जिसके बाद जंजीर सिंह अपनी जान बचाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग गया। उसके भाग जाने के बाद विकास कुमार उर्फ पागो और अन्य बदमाशों ने जंजीर सिंह के घोड़े को लाठी डंडे से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। 

ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों गुटों के बदमाशों का इतिहास आपराधिक रहा है। जंजीर सिंह व राजेश राम, दोनों ही विभिन्न मामलों में अभियुक्त हैं। इन दोनों गिरोह के बीच हमेशा टकराव होने की आशंका बनी रहती है, जिससे गांव के लोग दहशत में हैं। मामले पर पिपरिया थानेदार राजकुमार साहू ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। एफआइआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News