बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऑनलाइन हुई आशिकी में युवती को भगाना प्रेमी को पड़ गया भारी, अब पहुंच गए जेल, इलाके में बना चर्चा का विषय

ऑनलाइन हुई आशिकी में युवती को भगाना प्रेमी को पड़ गया भारी, अब पहुंच गए जेल, इलाके में बना चर्चा का विषय

MASAURHI : कहते हैं प्यार करने वाले कोई बंदिशे और कोई पहरा नहीं मानते। जब दो दिल एक दूसरे के लिए धड़कने लगते हैं तो वो हर दीवार हर बंदीशों को तोड़ देते हैं। उनको तो दिखता है कि कैसे हर बंदीशों को तोड़ कर एक दूसरे के हो जाये। कुछ ऐसा ही एक मामला मसौढ़ी में प्रकाश में आया है। दरअसल पूरा मामला फेसबुक वाला प्यार का है। लेकिन इस आशिकी को भी परिवार की मंजूरी नहीं थी, नतीजा अब दोनों प्रेमी जोड़े को थाने की सैर करनी पड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मसौढ़ी अनुमंडल के भगवानगंज थाना अन्तर्गत गोकुला निवासी धनंजय कुमार के पुत्र गोलू कुमार को उत्तर प्रदेश के झाँसी के गुरसराय थाना की एक लड़की से सोशल साइट फेसबुक के जरिये प्यार हो गया।प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।फिर क्या था इस प्रेमी जोड़े ने सभी दीवार को तोड़ने का फैसला कर डाला।गोलू अपनी प्रेमिका के बुलावे पर मसौढ़ी से झाँसी जा पहुँचा।वहां पहुंच गोलू ने अपनी प्रेमिका से संपर्क साधा और पहले से ही मिलने के लिए निश्चित स्थान पर दोनों मिले और वँहा से आसानी से मसौढ़ी वापस आ गए।

उधर देर रात तक बेटी के ना लौटने से लड़की के पिता ने स्थानीय गुरसराय थाना में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और प्रेमी जोड़े को खोजने में लग गई। किसी तरह 11 दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने आखिर जोड़े का पता लगा ही लिया। जोड़े के ठिकाने का पता चलने के बाद आज उत्तर प्रदेश की पुलिस मसौढ़ी आ पहुँची और फिर मसौढ़ी पुलिस के सहयोग से प्रेमी जोड़े को थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से बरामद कर लिया।पुलिस से मिली जानकारी में ये बात सामने आई कि गुरसराय से भागने के बाद दोनों मसौढ़ी के स्टेशन रोड में किसी के घर में किराए के मकान में रह रहे थे। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस दोनों को अपने साथ गुरसराय थाना झाँसी ले कर चली गई।

Suggested News