बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: एक व्यक्ति की जान बचाने को दांव पर लगा दी 76 लोगों की जिंदगी, खाई में बस पलटने से 12 यात्री घायल

BIHAR NEWS: एक व्यक्ति की जान बचाने को दांव पर लगा दी 76 लोगों की जिंदगी, खाई में बस पलटने से 12 यात्री घायल

MOTIHARI: आमतौर पर सफर की शुरूआत करने से पहले सभी भगवान का नाम लेते हैं, और चाहते हैं कि वह सही-सलामत अपनी यात्रा पूरी कर लें। बात करेंगे सड़क हादसों की तो, उसमें हमारा देश अव्वल है। इसी बीच मोतिहारी जिले में बस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल होने की खबर है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

यह मामला पूर्वी चम्पारण के कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो गांव के पेट्रोल पंप के समीप का बताया जा रहा है। NH-28 पर महालक्ष्मी ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस सहरसा से दिल्ली जा रही थी, जिसमें कुस 76 यात्री सवार थे। प्रथमदृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि बाइक सवार को बचाने में ही बस अनियंत्रित हो कर खाई में पलट गई। बस में अधिकांश यात्री सहरसा से सवार हुए थे। जबकि रास्ते मे दरभंगा और मुजफ्फरपुर में भी कई यात्री चढ़े थे। घटना में दर्जन भर से अधिक यात्री जख्मी हुए है। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जख्मी यात्रियों की सहायता की। इसके अलावा यात्रियों की बेलवा माधो गांव के पेट्रोल पम्प पर रुकने और खाने की व्यवस्था ग्रामीणों की तरफ से की गयी है। 


मौके पर पहुंची कोटवा थाना पुलिस घायलों के समुचित इलाज और सुरक्षा की व्यवस्था की। यात्री भवेश कुमार झा ने बताया कि बस सहरसा से चली, बाद में कई जगहों पर यात्रियों को बैठाया गया। सहरसा से 20 यात्रियों ने सफर शुरू किया। जबकि दरभंगा और मुजफ्फरपुर से अन्य यात्री बस पर सवार हुए। यात्रियों की कुल संख्या 76 थी। वहीं घायल यात्री रामपुकार पंडित ने बताया कि बस काफी तेज गति में थी और वह केबिन में सोए थे। तभी जोर की आवाज के साथ बस में पानी घुस गयी और वे गिर पड़े। दरभंगा से सवार यात्री निरंजन शर्मा बताते है कि बस शुरू से ही अनियंत्रित गति में सौ से अधिक स्पीड में चल रही थी। बस के गति के कारण काफी झटके लग रहे थे। इसी झटकों के बीच बस पलट कर खाई में चली गयी। 

Suggested News