बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दबंगों की दबंगई, महादलित परिवारों के आशियानों को उजाड़ा, घर में लगाई आग, बेघर हुए महादलित

BIHAR NEWS: दबंगों की दबंगई, महादलित परिवारों के आशियानों को उजाड़ा, घर में लगाई आग, बेघर हुए महादलित

गया: जिले के बोधगया थाना के मोराटाल नदी के किनारे बसे महादलित परिवारों के टोले पर गत सात जुलाई की सुबह छह बजे के करीब अपराधियों हमला बोल दिया। करीब 50 की संख्या में हरवे-हथियार के साथ आये अपराधियों ने गरीबों के नदी किनारे लगाए गए झोपड़ी में आग लगा दिया और सारा सामान तहस नहस कर दिया। अपराधियों ने कुछ महिलाओं के साथ बदसूलकी भी की और उनकी पिटाई भी कर दी। घटना के बाद पुरुष-महिलाएं डर से गांव छोड़कर जा चुके हैं। करीब दर्जनों महिलाएं किसी तरह बोधगया थाना पहुंची और अपराधियों के जोर-जुल्म से अवगत कराया। लेकिन पुलिस की सुस्ती व बर्ताव से असंतुष्ट होकर अजा/अजा थाना चंदौती पहुंचकर गुहार लगाई है। थाने में केस दर्ज हुआ या नहीं अभी इसकी जानकारी पीड़ित पक्ष को नहीं है। एक जानकारी के मुताबिक इन्हीं पीड़ित महादलित परिवारों से केस बढ़ाने में रुपये मांगे जा रहे हैं।

टीम ने किया दौरा

घटना के बाद भाकपा-माले की जिलास्तरीय जांच टीम मोराटाल गांव के महादलित टोला पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली। दरअसल महाने नदी के तट पर बीते 28 जून को गरीब दलित-महादलित परिवारों ने गांव में रहने में दिक्कत के कारण खाली पड़ी नदी की सरकारी भूमि पर झोपड़ी लगा ली थी। जिससे स्थानीय एक जाति विशेष के दबंगों को नागवार गुजरा और उन्होंने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसरा हमले में स्थानीय सुखदेव यादव उर्फ भंते की भूमिका संदिग्ध है। जांच टीम में शामिल नेताओं ने कहा कि नीतीश राज में गरीब सुरक्षित नही है। घटना के कई दिनों बाद भी पीड़ित पक्ष को केस नम्बर नहीं दिया गया है। भाकपा-माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने बोधगया थानाध्यक्ष से मोबाइल पर जब बात की तो उन्हें जानकारी दी गयी कि एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। जांच टीम में शामिल पार्टी राज्य कमिटी सदस्य सह ऐपवा जिला सचिव रीता बरनवाल, सुनीता देवी, ममता देवी, जिला कमिटी सदस्य पुलेन्द्र कुमार, दिलीप मांझी, आइसा नेता अक्षय कुमार, ज्ञानी यादव ने बताया कि टोले में भय व्याप्त है। अपराधी ताकतें आए दिन धौंस धमकी दे रहे हैं। प्रशासन की निष्क्रियता से बड़ी घटनाएं घट सकती है। 

पार्टी जिला सचिव निरंजन कुमार ने सभी गरीबों को उक्त भूमि पर वास भूमि का पर्चा के साथ आवास देने, महादलित परिवारों को सुरक्षा देने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि महादलितों को इंसाफ के लिए एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी व डीएम गया से मिलेगा।

Suggested News