बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: लोजपा की कहानी, नेता, विधायक से लेकर सांसद तक सब टूटे, वक्त वक्त पर डेंट होता रहा बंगला

BIHAR NEWS: लोजपा की कहानी, नेता, विधायक से लेकर सांसद तक सब टूटे, वक्त वक्त पर डेंट होता रहा बंगला

DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जब तक पार्टी के अध्यक्ष रहे, तब तक वह अपने साथ सबको साधने में सफल रहे थे। हालांकि पार्टी में टूट की खबरें तब भी हावी होती रही थी लेकिन उनके निधन के बाद लोजपा में टूट का नया अध्याय लिखना शुरू हो गया। जिसकी पटकथा बिहार विधानसभा चुनाव में ही लिखी जा चुकी थी। चिराग का बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर लड़ने का निर्णय खरा नहीं हो पाया।

पहले विधायक, विधान पार्षद ने छोडा था साथ

बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी तमाम ऊर्जा लगाने के बाद भी चिराग पासवान को आशातीत सफलता नहीं मिल सकी थी। तब उन्होंने सूबे की सभी 143 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का उतारा था लेकिन सफलता भी मिली तो केवल एक पद पर। तब मटिहानी से लोजपा के टिकट पर राजकुमार सिंह को जीत मिली थी, हालांकि चिराग राजकुमार को अपने साथ रखने में सफल नहीं हो पाये थे और बाद में वह जेडीयू में शामिल हो गये थे। लोक जनशक्ति पार्टी के लिए गुजरा फरवरी माह भी भारी पड़ा था तब चिराग पासवान को एक और झटका लगा था। तब लोजपा की इकलौती एमएलसी नूतन सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने के साथ ही बिहार विधान परिषद में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के सदस्यों की संख्या शून्य हो गई थी। नूतन सिंह ने पटना बीजेपी ऑफिस में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में 'कमल' को थामा था।

छोटे-बड़े कई नेताओं ने छोड़ा था चिराग का साथ

गुजरे फरवरी माह में ही चिराग पासवान को तब और धक्का लगा था जब लोजपा के 200 से अधिक नेता जनता दल (युनाइटेड) में शामिल हो गए थे। इन सभी नेताओं ने जद (यू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में जदयू की सदस्यता को ग्रहण किया था, तब इनका नेतृत्व लोजपा के पूर्व प्रवक्ता केशव सिंह ने की थी। लोजपा से आये इन नेताओं को जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई थी। इस मिलन समारोह में लोजपा के कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष शामिल थे। जिनमें लोजपा के प्रदेश महासचिव दीनानाथ क्रांति, रामनाथ रमन, विष्णु पासवान, प्रो. एजाज उस्मानी, श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल किशोर कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, सिकंदरा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान प्रमुख थे। केवल हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के 77 नेता जदयू में शामिल हुए थे।

Suggested News