बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : देश की सेवा में तैनात हो कर अपने देश की बहू बेटियों की रक्षा करने वाले जवान की पत्नी खुद नहीं है घर में सुरक्षित

BIHAR NEWS : देश की सेवा में तैनात हो कर अपने देश की बहू बेटियों की रक्षा करने वाले जवान की पत्नी खुद नहीं है घर में सुरक्षित

MASAURHI : कहते हैं बेटीयाँ घर की लक्ष्मी होती है और हमे हर बेटी को लक्ष्मी मानना चाहिए।साथ ही महिला की इज्जत और मर्यादा का पूरा ख्याल रखना चाहिए।मगर पता नहीं समाज में आज भी महिलाओं को वो इज्जत और संम्मान नहीं मिल पाता जिसकी वो हकदार होती हैं।आज भी महिलाएँ खुले मन से बाजार में नहीं घूम सकती हैं।आये दिन उन्हें घर के बाहर आसामाजिक गंदी नजरों का शिकार होता पड़ता है।

 कुछ ऐसा ही ताजा मामला मसौढ़ी में प्रकाश में आया है जहां स्थानीय थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में अपनी पुत्री के साथ रहने वाली एक सेना पुलिस जवान की पत्नी को उसी मोहल्ले के कुछ मनचलों के द्वारा आए दिन कई तरह से परेशान किया जाता है। इस संबंध में पीड़िता ने मोहल्ले के अरविंद कुमार, रॉकी कुमार, राहुल कुमार व रवि कुमार के खिलाफ मसौढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उक्त सभी आरोपित घर से बाजार आते जाते समय रोज उसे टोनबाजी कर परेशान करते हैं। 

बीते गुरुवार को भी उनलोगों ने बाजार जाते समय अपने छत से उसके शरीर पर पानी गिरा दिया। जब उक्त महिला ने इसका विरोध किया तो वे लोग उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेटी को उठा लेने की धमकी देने लगे। इतना ही नहीं उनलोगों ने उसके साथ मारपीट भी की और थाना में केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति सेना में पुलिस का जवान है और वह ग्लेशियर में पदस्थापित है। घर में वह और उसकी पुत्री ही रहती है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

Suggested News