बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: मेला देखने निकला युवक नाले के गड्ढे में गिरा, प्रशासनिक लापरवाही से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

BIHAR NEWS: मेला देखने निकला युवक नाले के गड्ढे में गिरा, प्रशासनिक लापरवाही से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

PATNA: खबर पटना जिले के मनेर थाना इलाके की है। जहां घरसे दुर्गापूजा पंडाल घूमने की बात कहकर निकला युवक वापस ही नहीं लौटा। बाद में जानकारी हुई कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजधानी में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जहां लोगों के बीच हर्षोल्लास का माहौल बना था। वहीं मनेर के खासपुर में दशहरा घूमने के लिए घर से निकले एक व्यक्ति की नाले के गड्ढे में गिरने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि खासपुर गांव निवासी 47 वर्षीय दिनेश सिंह दशहरा के अवसर पर घूमने के लिए घर से गांव में निकला था। इस बीच खासपुर होंडा शोरूम के पास NH-30 के किनारे नाला निर्माण के लिए किए गए गड्ढे में अंधेरे के कारण गिर गया। आसपास बिजली की व्यवस्था नहीं होने की वजह से किसी को हादसे की जानकारी नहीं मिली और गड्ढा गहरा होने की वजह से दिनेश सिंह खुद बाहर भी नहीं निकल पाया। काफी देर हो जाने के बाद जब परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया तो उन्हें गड्ढे में किसी के होने का एहसास हुआ।

बाद में मालूम हुआ कि दिनेश सिंह ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद परिवार की दशहरा पूजा की खुशियां गम में तब्दील हो गई। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि खासपुर में गड्ढा नाला निर्माण के लिए किया गया था। जिसमें उक्त व्यक्ति की गढ्ढे में गिरने से मौत हो गयी। यहां सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही नजर आती है, जिस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Suggested News