बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पत्नी के आशिक को उड़ाने की बनाई थी योजना, अचानक हुआ कुछ ऐसा हाथ में ही हो गया बम विस्फोट

BIHAR NEWS : पत्नी के आशिक को उड़ाने की बनाई थी योजना, अचानक हुआ कुछ ऐसा हाथ में ही हो गया बम विस्फोट

ARARIA : पत्नी के अवैध संबंध को लेकर पति इस कदर नाराज था कि उसने हत्या की योजना बना डाली। उसे बम से उड़ाने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह खुद ही बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जिले के बैरगाछी ओपी क्षेत्र के  रामपुर मोहनपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-9 अंतर्गत बुधेश्वरी गांव की बतायी जा रही है। घायल का नाम अफरोज 55 साल बताया गया है।

घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है।  ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक हुई आवाज से लोग सहम उठे। लोग अपने घर से निकलकर सड़क पर पहुंचे तो जानकारी हुई। घटना में अफरोज के दायां हाथ की तलहथी अलग हो गई। उसकी स्थिति गंभीर है। घटनास्थल अफरोज के घर से 200 मीटर पूरब में पुलिस ने दो जिंदा बम बरामद किया, जिसे पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया। 

वहीं पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए बारीकी से पड़ताल कर रही है। बैरगाछी ओपीध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। इधर, एसडीपीओ के बयान ने घटना को नई दिशा दी है। प्रथम दृष्टया छानबीन के बाद एसडीपीओ पुष्कर कुमार के अनुसार अफरोज की दो पत्नी है। दूसरी पत्नी से उसका अनबन चल रहा था, क्योंकि पड़ोस के एक व्यक्ति राजा का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। जिसे जान से मारने के लिए अफरोज कई दिनों से मौके की तलाश में था। गुरुवार रात अफरोज बम बनाकर अपने दुश्मन की तलाश में था। गुरुवार रात करीब 11 बजे निर्माणाधिन एक मकान के छड़ से अफरोज टकराकर गिर गया, जिससे उसके हाथ में बम फट गया। घायल को कटिहार मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। उसके स्वस्थ होने पर उसका बयान लिया जाएगा।


Suggested News