बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पटना में जयमाला के दौरान फायरिंग, गोली लगने से महिला समेत तीन घायल

BIHAR NEWS : पटना में जयमाला के दौरान फायरिंग, गोली लगने से महिला समेत तीन घायल

PATNA :  राजधानी पटना में जयमाला के दौरान अवैध हथियार से फायरिंग की गई। इस घटना में तीन लोगों को हाथ-पैर में गोली लगी है।  जहाँ डॉक्टर मो.सहजाद रजा ने गंभीर अवस्था देख प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

घटना पटना के दुल्हिन बाजार थाना इलाके की है। जहां लाला भदसरा गांव रेखा यादव के बेटी पूजा के शादी के लिये सिगोड़ी थाना के गोवारी गांव से बारात आया हुआ था। देर रात लगभग साढ़े दस बजे रात जयमाला व द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। बरात व सरात दोनों पक्षो से वर्चस्व के लिये अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की जाने लगी। इसी बीच छत के ऊपर से जयमाला कार्यक्रम देख रही महिला लाला भदसारा गांव निवासी जय यादव के पत्नी सीता देवी को गोली लग गई। गोली दाएं हाथ के केहुनी में लगी थी। इसी बीच महिला गिर गई। तभी भगदड़ मच गई।

 तभी स्थिति गंभीर देख जख्मी महिला को ईलाज के लिये पीएचसी लाया हैं। जहाँ डॉक्टर मो.सहजाद रजा ने गंभीर अवस्था देख प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Suggested News