बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: विरोध प्रदर्शन को प्रभावशाली बनाने के लिए राजद ने नियुक्त किये प्रमंडल वार प्रभारी, 18 व 19 जुलाई को होगा प्रदर्शन

BIHAR NEWS: विरोध प्रदर्शन को प्रभावशाली बनाने के लिए राजद ने नियुक्त किये प्रमंडल वार प्रभारी, 18 व 19 जुलाई को होगा प्रदर्शन

पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने आगामी 18 व 19 जुलाई को सूबे के सभी जिला व प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को प्रभावशाली बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रमंडल वार प्रभारी अधिसूचित किया है। ज्ञात हो कि यह प्रदर्शन महंगाई के विरोध में आयोजित किया जायेगा। इस नेताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के निर्देशानुसार अधिसूचित किया गया है। पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि बढ़ती महंगाई की वजह से आम लोगों में भारी आक्रोश है। 

उन्होंने कहा कि इस महंगाई के खिलाफ 18 जुलाई को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर और 19 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सूची के अनुसार वृषिण पटेल को भोजपुर, बक्सर, रोहतास व कैमूर, उदय नारायण चौधरी को पटना, पटना महानगर, नालंदा, बिहारशरीफ नगर व बाढ, रामबली चंद्रवंशी को जहानाबाद, अरवल व नवादा, मुजफ्फर हुसैन राही को गया, गया महानगर, औरंगाबाद, सिपाही लाल महतो को वैशाली, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर महानगर, सीतामढी व शिवहर, सुबोध राय को पश्चिमी व पूर्वी चंपारण व बगहा, डॉ अनिल सहनी को मुंगेर, मुंगेर महानगर, खगडिया व बेगूसराय की जिम्मेदारी दी गयी है। 

वहीं शोभा कुशवाहा को लखीसराय, शेखपुरा व जमुई, तारकेश्वर ठाकुर को भागलपुर, भागलपुर महानगर, बांका व नवगछिया, विनोद कुमार यादवेंदु को सुपौल, सहरसा व मधेपुरा, विश्वमोहन कुमार मंडल को पूर्णिया, पूर्णिया महानगर व अररिया, हाजी अब्दुस सुभान को कटिहार व किशनगंज तथा राजेश मांझी को सारण, गोपालगंज व सीवान के लिए अधिसूचित किया गया है।


Suggested News