बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: ट्रक ने पुलिस की गश्त गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में जवान की मौत, एक अन्य पुलिसकर्मी घायल

BIHAR NEWS: ट्रक ने पुलिस की गश्त गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में जवान की मौत, एक अन्य पुलिसकर्मी घायल

BANKA: रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजावर मोड़ के समीप भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ने पुलिस गश्ती गाड़ी को सीधे टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। इस हादसे में एक होम गार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 3.30 के करीब की है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक लेकर चालक भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को रजौन थाना के सहायक अवर निरीक्षक संतोष ठाकुर के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों की एक टीम थाना के बोलेरो से रात्रि गश्ती के लिए बाहर निकली थी। रजौन पुलिस की यह टीम थाना से कुछ दूर भागलपुर रोड में राजावर मोड़ के पास भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग पर गाड़ी लगा कर खड़ी थी।

इसी दौरान भागलपुर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक रजौन की ओर आ रहा था जिसे पुलिस बल ने रुकने का इशारा किया। लेकिन रुकने की बजाय चालक ट्रक से पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। इस दुर्घटना में जहां पुलिस गश्त गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और एक जवान की कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक होमगार्ड का जवान सज्जो यादव बताया गया है, जो बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में एक अन्य जवान सहदेव चंद्र यादव भी घायल हुए हैं, जिन का इलाज रजौन अस्पताल में चल रहा है। वह भागलपुर जिला अंतर्गत शाहकुंड थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के रहने वाले हैं।

घटना की खबर सुनने के साथ ही सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार तथा ऑफिसर इंचार्ज बुद्धदेव पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक जवान का शव एवं हादसे में क्षतिग्रस्त पुलिस गश्ती वाहन को थाना लाया। बाद में मृत जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। हादसे में घायल जवान सहदेव चंद्र यादव को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गश्ती पर निकले सहायक अवर निरीक्षक संतोष ठाकुर के बयान पर अज्ञात वाहन और चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट।

Suggested News