बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, खेत से घर आने के क्रम में हुआ हादसा

BIHAR NEWS: तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, खेत से घर आने के क्रम में हुआ हादसा

बांका: जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा खेत से घर लौटने के क्रम में हुआ। मिली खबर के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के महिसौथा गांव में दोनों बच्ची बहियार में काम कर रहे अपने पिता को नाश्ता देकर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में वेदानंद तालाब में दोनों अपने हाथ पैर धोने लगी। 

इस क्रम में किसी तरह फिसलकर एक बच्ची करिश्मा गहरी खाई में चली गई। यह देख उसे बचाने पहुंची वर्षा भी करिश्मा के साथ डूब गयी । अन्य बच्चों के शोर मचाने पर बहियार में काम कर रहे किसान दौड़ कर पहुंचे। तालाब में करीब दो घंटे तक खोज करने के बाद डूबी दोनों बच्चियों को बाहर निकाला जा सका। 

घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना सीओ व स्थानीय थाने को दी गयी। सीओ सीओ अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को भी दी गई है। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


Suggested News