बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अधूरा रहा सेना में जाने का सपना, दौड़ की प्रैक्टिस के दौरान हुआ सड़क हादसे का शिकार

BIHAR NEWS : अधूरा रहा सेना में जाने का सपना, दौड़ की प्रैक्टिस के दौरान हुआ सड़क हादसे का शिकार

SASARAM : खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के अगरेर से है। जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पर दौड़ रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। बाद में इलाज के दौरान सासाराम के सदर अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम धनोज कुमार था। जो नोखा थाना क्षेत्र के बरांव गांव के रहने वाले विंध्याचल भगत के पुत्र थे। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रतिदिन धनोज कुमार अपने साथियों के साथ सेना बहाली की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगाता था। आज उसी दौरान अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर युवक को ठोकर मार दी तथा फरार हो गया। जिस में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना फिलहाल पुलिस को दी गई है।

 

Suggested News