बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थर्ड डिवीजन से पास होने पर छात्र ने किया सुसाइड, परिजनों में मचा कोहराम

थर्ड डिवीजन से पास होने पर छात्र ने किया सुसाइड, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGDIYA : खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के सरोवर पार्क के पास ही खगड़िया में रह कर पढ़ाई करता था नीतीश कुमार। पिता व्यवसाई हैं। नीतीश कुमार बेगुसराय जिले के रहने वाले थें। पिता कुछ काम से वो बेगुसराय जिले गए हुए थे। लेकिन कोई सोचा ना था कि ऐसा भी हो सकता है ? परीक्षा में पास नहीं होने से खुदकुशी कर लेगा ? 

आपको बताते चलें कि नीतीश कुमार मैट्रिक परीक्षा में भी थर्ड डिवीजन से ही पास किया था। और उस समय भी कुछ दिनों तक  काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इधर  इस बार बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में भी थर्ड डिवीजन से ही पास किया। जिसका सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। कल जब परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तो नीतीश अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया था। दोपहर के तीन बजे घर से बाहर निकाल लेकिन शाम के 7 बजे तक घर वापस नहीं आने से घर वाले काफी परेशान हो गए थे। लेकिन नीतीश कुमार ने जो कुछ किया, वह शायद किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं किया होगा। 

नीतीश भाई बहन में भी मात्र अकेला ही था। इधर  बताते चलें कि इस घटना की सूचना मिलते ही परीजन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो देखा नीतीश कुमार ही है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बहरहाल, एक परीक्षा परिणाम किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं हो सकता है। रिजल्ट निराश कर सकता है, लेकिन यह आखिरी परीक्षा नहीं होती है।


Suggested News