बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों का होगा टीकाकरण, प्रखंडों में प्रारंभ हुआ सामुदायिक किचन: जिलाधिकारी

BIHAR NEWS: बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों का होगा टीकाकरण, प्रखंडों में प्रारंभ हुआ सामुदायिक किचन: जिलाधिकारी

दरभंगा:  जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों के टीकाकरण तथा प्रखंडों में बेसहारा लोगों के लिए चलाए जाने वाले सामुदायिक किचन को लेकर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) अखिलेश प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा एवं जिले के सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलों से बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मियों की सूची प्राप्त हो गई है। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि इन सबों का टीकाकरण दो से तीन दिनों के अंदर करवा दिया जाए। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल मीटिंग में जिलाधिकारी को वैसे सभी सरकारी व गैर- सरकारी कर्मियों का टीकाकरण करा देने का निर्देश दिया था, जो बाढ़ निरोधक व बाढ़ सहायता कार्य में लगाए जाते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार से सभी प्रखंडों में बेसहारा लोगों, अन्य बेरोजगार तथा आर्थिक रूप से कमजोर बेसहारा लोगों के लिए सामुदायिक किचन प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक किचन में कोविड-19 के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन किया जाए। भोजन कराते समय सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाए तथा खाना खिलाने वाले निश्चित रूप से मास्क पहने और वहां सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी जाए। 

उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को बाढ़ पूर्व तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंचलों में उपलब्ध नावों की मरम्मति करा ली जाए एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से उनका पंजीकरण करा लिया जाए। साथ ही पॉलिथीन की व्यवस्था कर ली जाए तथा स्थानीय विक्रेताओं से बैठक कर निर्धारित दर पर बाढ़ के दौरान सामग्री आपूर्ति करने हेतु एकरारनामा बना लिया जाए।

Suggested News