बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम प्रसंग में बंधक बने युवक को छुड़ाने गयी पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में भी की तोड़फोड़, थानेदार सहित सात पुलिसकर्मी घायल

प्रेम प्रसंग में बंधक बने युवक को छुड़ाने गयी पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में भी की तोड़फोड़, थानेदार सहित सात पुलिसकर्मी घायल

MOTIHARI : प्रेम प्रषंग में बंधक बने युवक को छुड़ाने गयी मोतिहारी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में थानेदार, एसआई सहित सात पुलिस जवान जख्मी। वहीं ग्रामीणों ने थाने की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।  फिलहाल जख्मी पुलिस पदाधिकारियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हालांकि इसके बाद भी पुलिस बंधक बने युवक को छुड़ाने में कामयाब रही और उसे  इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती कराया।  

घटना मेहसी थाना के ताजपुर बारा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रषंग में मुजफ्फरपुर से एक युवक को बुलाकर बंधक बनाकर पिटाई किया जा रहा था। युवक की पिटाई को देख प्रेमिका ने पटना पुलिस मुख्यालय को बंधक बनाकर हत्या करने के नियत से पिटाई की सूचना दी। मुख्यालय द्वारा त्वरित करवाई करते हुए मेहसी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर मेहसी थानेदार सहित पुलिस टीम बंधक बने युवक को छोडाने के लिए पहुची। इतने में आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं थानेदार सुनील कुमार सिंह, एएसआई कृष्णा यादव सहित सात पुलिस जवान गम्भीर रूप से जख्मी हो गए ।जख्मी पुलिस पदाधिकारी व जवान का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है ।

मेहसी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय के सुसने पर  बंधक युवक को छुड़ा लिया गया है। गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां  डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए मुजफरपुर रेफर कर दिया है। वहीं जख्मी पदाधिकारी व जवान का इलाज कराया जा रहा है। हमला करने वाले लोगो को चिन्हित कर करवाई में पुलिस जुटी है।

Suggested News