बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस से उलझे ग्रामीण, पुलिस को खदेड़ा, पथराव में अमीन सहित पुलिसकर्मी घायल

BIHAR NEWS: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस से उलझे ग्रामीण, पुलिस को खदेड़ा, पथराव में अमीन सहित पुलिसकर्मी घायल

BHAGALPUR: गोराडीह प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत बनने वाली सड़क पर अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को उस समय भागना पड़ा जब ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये के खिलाफ उग्र होकर पथराव शुरु कर दिया। पथराव में अंचल अमीन खुशबू कुमारी घायल हो गयी। अन्य पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की चर्चा है।

इस संबंध में अंचलाधिकारी के बयान पर 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। साथ ही 50 अज्ञात महिला व पुरुषों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का कारण मुख्य रुप से गांव के कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान वीडियो बनाना बताया जा रहा है। पुलिस को यह बात नगावार लगी और वीडियो बनाने वाले लोगों को गाली गलौज करने लगी। पुलिस के द्वारा गाली देने पर लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया। बात बढ़ी तो दोनों तरफ से तीखी बहस होने लगी। गांव की महिलाओं ने भी पुलिस का विरोध करना शुरु कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने खुद के बचाव के लिए पिस्टल निकालकर लोगों को भयभीत करना चाहा। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ता गया और फिर पुलिस प्रशासन के लोगों को खदेड़ना शुरु कर दिया। लोगों के उग्र रुप को देखते हुए अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मी वापस भागने लगे। पीछे दौड़े ग्रामीणों ने पथराव करना शुरु कर दिया। जिसके बाद सभी पुलिस पदाधिकारी खुद को बचाते हुए थाने पहुंचे। इसके बाद अंचलाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। इधर ग्रामीण पप्पू मंडल ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई देखने के लिए गांव के लोग इकट्ठे हुए थे, लेकिन पुलिस ने लोगों को वहां से गाली देकर भगाया। ग्रामीणों ने जब गाली देने का विरोध किया तो थानाध्यक्ष तथा अंचलाधिकारी ने मारपीट की। पप्पू मंडल ने बताया कि उसकी मां तथा बहन के साथ भी मारपीट की गयी। ग्रामीण इसी बात से आक्रोशित हुए। अंचलाधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण को हटाना आवश्यक था इसलिए पुलिस बलों के साथ पहुंचे थे। लेकिन गांव के लोगों ने इसमें बाधा पहुंचायी और ईट पत्थरों से हमला किया।


थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अंचलाधिकारी मजिस्ट्रेट के रुप में मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लाईन से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंगवाया गया था। गांव के लोगों के सामने पुलिस बल कम पड़ गये इसलिए हमें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान गांव के लोगों तथा महिलाओं ने पथराव कर दिया। जिसमें अंचल अमीन घायल हुई। अंचलाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दर्ज प्राथमिकी में पप्पू मंडल, सुबोध मंडल, प्रकाश मंडल, शनिचर मंडल सहित 17 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Suggested News