बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पूर्वी चंपारण में उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोशी से स्वागत, कहा- ‘पूरे बिहार समेत देश में जदयू को एक नंबर की पार्टी बनाएंगे’

BIHAR NEWS: पूर्वी चंपारण में उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोशी से स्वागत, कहा- ‘पूरे बिहार समेत देश में जदयू को एक नंबर की पार्टी बनाएंगे’

MOTIHARI: जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की बिहार यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू हुई। रविवार को इस यात्रा के दूसरे दिन वह पूर्वी चंपारण जिला पहुंचे। बिहार यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का पूर्वी चंपारण जिला के जदयू कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रतन पटेल के नेतृत्व में मटियारवा चौक पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कमाल पिपर में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया। आम जनों से मिलकर चल रहे टीकाकरण का जानकारी प्राप्त की।

टीकाकरण की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा कमाल पिपरा से गायघाट होते हुए नोनिया गांव पहुंचे। यहां स्वतंत्रता सेनानी बैजनाथ प्रसाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बतां दें, स्वतंत्रता सेनानी का कोरोनावायरस की वजह से देहांत हो गया था। वहीं समता पार्टी के समय से कार्यकर्ता रहे सुरेंद्र कुशवाहा की विधवा पत्नी एवं बच्चों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद वह कोटवा प्रखंड के जदयू मीडिया सेल के प्रभारी राजन तिवारी के यहां पहुंचकर उनकी माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इनका भी कोरोनाकाल में निधन हो गया था। वहीं जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सविता कुशवाहा के यहां परिवार में कोरोना से मृत दो व्यक्ति के परिजनों से मिले। उसके बाद ढेकहा एवम् पिपरा में कोरोना से मृत जदयू कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले। कोटवा में जदयू का सदस्यता अभियान भी किया। वहीं दलित बस्ती में भुजा व चाय पर पर चर्चा कर आम लोगों से मिल जनसमस्याओं को सुना।

उपेंद्र कुशवाहा के साथ बिहार यात्रा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, सुभाष सिंह, जितेंद्र नाथ, प्रदेश महासचिव व ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी रामपुकार सिन्हा, अंगद कुशवाहा, प्रदेश सचिव धीरज कुशवाहा, कौशल सिंह, हिमांशु पटेल, अमरेंद्र सिंह, प्रदेश युवा नेता इंजीनियर रोशन राजा, महिला नेत्री प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, स्थानीय नेता मोतिहारी लोकसभा प्रभारी अशोक ओझा, बेतिया लोकसभा प्रभारी, राज किशोर ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी विशाल साह, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्यामाकांत कुशवाहा, सेवा दल के नेता संजय कुशवाहा , कुणाल पटेल समेत अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंतोष साहनी, लवकिशोर निषाद , डॉ. दीपक कुशवाहा ,मधु सिंह ,संत सिंह कुशवाहा ,जय मंगल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Suggested News