बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के खुशी में फैला मातम : हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

शादी के खुशी में फैला मातम : हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

ARA : थोड़ी देर की खुशी के लिए लोग इस बात का ख्याल भी नहीं रखते हैं कि उनकी एक लापरवाही किसी की जान की दुश्मन बन सकती है। आरा जिले में ऐसी ही लापरवाही की घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में चली गोली से एक युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मामला चांदी थाना के नरही गांव का बताया जा रहा है। जहां एक शादी कार्यक्रम में पुजाई का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान पुजाई में आए लोगों ने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने की घटना के बाद कार्यक्रम में आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया और घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लखीसराय में एक दिन पहले बच्चे की हुई थी मौत

शादी समारोह के दौरान होनेवाली हर्ष फायरिंग से एक दिन पहले ही लखीसराय में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी, बताया गया कि तिलक के दौरान कुछ लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी थी, जो मासूम को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Suggested News