बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पुलिस अभिरक्षा में महिला ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पुलिस ने किया था बरामद

BIHAR NEWS: पुलिस अभिरक्षा में महिला ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पुलिस ने किया था बरामद

NALANDA: नालंदा जिले के रहुई थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रहुई के सैदली निवासी रूदल यादव की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई। प्रेम प्रसंग में अंजू देवी फरार थी और पुलिस ने से पटना से बरामद किया था। जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।

थाना परिसर में खुदकुशी की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी समेत कई वरीय थाना पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। बताया जाता है महिला तीन बच्चे की मां थी। बावजूद उसका पड़ोसी गांव मई फरीदा निवासी लव यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग में पिछले 21 मई को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद महिला के पति ने रहुई थाना में लव यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इधर पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए लव यादव के परिजन ने बिहार थाना में महिला के पति और भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। छानबीन के बाद बिहार थाना पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पटना रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।  जिसके बाद दोनों को रहुई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस अभिरक्षा में सोमवार अहले सुबह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नालंदा के एसपी हरिप्रसाथ एस ने मोबाइल पर बताया कि यह पूरा मामला मानवाधिकार से जुड़ा हुआ है। इसको ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया जाएगा। फिलहाल ओडी डयूटी में तैनात पदाधिकारी केस के आईओ और एक महिला पुलिस कर्मी को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि और भी कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।  


Suggested News