बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: लालू यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ता उत्साहित, शहर में कई जगहों पर गरीबों को कराया भोजन

BIHAR NEWS: लालू यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ता उत्साहित, शहर में कई जगहों पर गरीबों को कराया भोजन

MUZAFARPUR: लालू जी के 74 वें बर्थडे पर राजद समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। समूचे बिहार में राजद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। अलग-अलग तरीके से कार्यकर्ता जन्मदिन को खास बनाने में लगे हुए हैं। इस खास मौके पर मुजफ्फरपुर के राजद कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन कराया।

मुजफ्फरपुर में शनिवार का दिन खास रहा। यहां का नजारा कुछ अलग ही था। मौका था आरजेडी सुप्रीमो के 74वें जन्मदिन का। इस मौके पर शहर के अलग अलग क्षेत्रों में राजद के कार्यकर्ताओं ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार गरीबों को भोजन कराकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। जिला आरजेडी की ओर से जिला कार्यालय के समीप गरीबों को खाना खिलाया गया। वहीं दूसरी तरफ युवा राजद के प्रदेश सचिव रतन कुमार के द्वारा सिकन्दरपुर स्टेडियम के समीप गरीबों को खीर-पुरी और सब्जी खिलाया गया। इसके साथ ही महानगर राजद एवं महिला राजद की ओर से बैंक रोड में गरीबों को दही-चुड़ा खिलाया गया।

बता दें लालू प्रसाद नई दिल्ली में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जिसको लेकर पार्टी समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Suggested News